फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   राहुल खट्टा गिरोह ने की थी विद्युत कर्मियों से लूट

राहुल खट्टा गिरोह ने की थी विद्युत कर्मियों से लूट

Wed, 19 Jun 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
राहुल खट्टा गिरोह ने की थी विद्युत कर्मियों से लूट
बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र में हेवा गांव के पास तीन माह पहले बिजली कर्मचारियों से 7.62 लाख रुपये की लूट राहुल खट्टा गिरोह के सदस्यों ने की। क्राइम ब्रांच व छपरौली पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर लूटी गई रकम में से 40 हजार रुपये, तमंचा व कारतूस बरामद किए। गिरोह के चार सदस्य फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 29 मार्च को छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना बिजलीघर में तैनात टीजी-2 योगेश कुमार विद्युत बिल भुगतान का कैश 7.62 लाख रुपये लेकर लाइनमैन सचिन पुत्र पालूराम, अजित पुत्र राम कुमार निवासी तुगाना, कंप्यूटर ऑपरेटर सद्दाम हुसैन पुत्र नूरद्दीन निवासी ककौर कलां के साथ छपरौली जा रहा था। हेवा गांव के पास नहर पुल के पास पांच बदमाशों ने कैश लूट लिया था। खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच व छपरौली थाना पुलिस की टीम लगाईं । विवेचना में इरफान पुत्र अली हसन निवासी किरठल थाना रमाला समेत पांच बदमाशों के नाम प्रकाश में आए। पुलिस ने सोमवार को इरफान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी पूछताछ के बाद पुलिस ने बताया कि पांच बदमाश ढाई लाख के इनामी रह चुके मृतक राहुल खट्टा गिरोह के सक्रिय सदस्य है। लूट के रुपये सभी ने आपस में बांट लिए थे। पकड़े गए इरफान के हिस्से में 80 हजार रुपये आए । पुलिस ने उसकी निशादेही पर लूटी गई रकम में से 40 हजार रुपये बरामद किए। बाकि रुपये उसने खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। फरार चार बदमाशों की तलाश में दबिशें दी जा रही है। जल्दी ही फरार बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन


संघर्ष रंग लाया, विद्युत कर्मचारियों को क्लीन चिट
बागपत। विद्युत निगम के बड़ौत उपखंड अधिकारी गोपाल ने टीजी-2 योगेश कुमार, सचिन, अजीत, सद्दाम हुसैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विद्युत कर्मचारियों को कई दिन तक हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी । इसके विरोध में निगम के कर्मचारियों ने कई दिन तक हंगामा प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों को पुलिस ने छोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से दस दिन पहले बनाई थी लूट की योजना
बागपत। पुलिस ने बताया कि पांचों बदमाशों ने 19 मार्च को लूट करने की योजना बनाई । दो बदमाशों ने कई दिन तक रेकी की। 29 मार्च को तुगाना बिजलीघर से कैश लेकर चले विद्युत कर्मियों के पीछे दो बदमाश लग गए थे। हेवा गांव के पास नहर पुल पर तीन बदमाश पहले ही खड़े थे। नहर पुल पर पहुंचते ही पांचों बदमाशों ने तमंचे के बल पर कैश लूट लिया था।

असारा गांव के जंगल में छिपे थे बदमाश
बागपत। पुलिस ने बताया कि कैश लूटने के बाद पांचों बदमाश रमाला थाना क्षेत्र के असारा गांव के जंगल में जाकर छिप गए थे। यहां पर सभी ने आपस में रुपये बांटे। इसके बाद सभी अपने-अपने घर चले गए। आरोपी इरफान रुपये लेकर पसौंडा (गाजियाबाद) अपनी रिश्तेदारी में चला गया था।


दो गैस एजेंसियों पर लूट की नहीं हुआ खुलासा
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गढ़ी कलंजरी और गढ़ी नवादा में दो गैस एजेंसियों पर आठ जून को बाइक सवार तीन बदमाश 1.25 लाख रुपये की नगदी लूट ले गए थे। पुलिस अभी तक लूट की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाई। गैस एजेंसी संचालकों में दहशत का माहौल है। एजेंसी संचालकों ने एएसपी से सुरक्षा देने और खुलासे की मांग की थी, लेकिन पुलिस अभी तक घटना को नहीं खोल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed