फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पोईस के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

पोईस के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन

Tue, 18 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
पोईस के ग्रामीणों का एसपी दफ्तर में प्रदर्शन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के पोईस गांव में दो माह पहले एक समुदाय के युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी कई बार पीड़ित को मारने की धमकी दे चुके हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव पूर्ण स्थिति बनी रहती है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

पोईस गांव के ग्रामीणों ने एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 27 अप्रैल को यामीन के घर के सामने गांव का ही एक युवक लघुशंका कर रहा था। उसके बेटे नवाब ने उसे टोका तो उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। थोड़ी देर बाद आरोपी तीन-चार लोगों के साथ उनके घर पहुंचा और नवाब पर ईंटों से हमला कर दिया। इससे नवाब के नाक, जबड़े की हड्डी में फैक्चर आ गया। वह बेहोश हो गया। आरोपी मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित पक्ष ने उसी दिन आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रहती है। किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है। एएसपी रण विजय सिंह ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में महमूद, मेहरदीन, सलमू, नूरे, साहिद, आरिफ, शहनाज, जुबेदा, रूबीना, रूखसाना, रिहाना, नूरजहां आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed