फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुनील की हत्या में दो को मिली क्लीन चिट

सुनील की हत्या में दो को मिली क्लीन चिट

Mon, 17 Jun 2019 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
सुनील की हत्या में दो को मिली  क्लीन चिट
बागपत। किशनपुर बराल गांव के सुनील की मौत के मामले में आरोपी बनाए गए मृतक के साले सहित दो लोगों को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। दोनों की लोकेशन घटना के दिन किशनपुर बराल में नहीं मिली। सीओ रमाला अनुज चौधरी जांच कर रहे हैं। पुलिस आरोपी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपियों की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल गांव निवासी सुनील पुत्र रणधीर का पत्नी से विवाद चल रहा है। 11 जून को सुनील ने घर के सामने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर ठंडे शर्बत का प्याऊ लगाई। उसकी पत्नी ऋतु ने पांच लोगों के साथ मिलकर सुनील पर हमला बोला। तख्त में सिर लगने से सुनील की मौत हो गई । मृतक के भाई धर्मेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी ऋतु, जितेंद्र, हनी निवासी किशनपुर बराल एवं साले पंकज, गोलू निवासी किरठल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पत्नी ऋतु को गिरफ्तार किया। सीओ रमाला अनुज चौधरी ने मामले की जांच की। आरोपी बनाए गए मृतक के साले पंकज व गोलू की लोकेश घटना के समय किशनपुर बराल में नहीं मिली। पुलिस ने दोनों क्लीन चिट दे दी । एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि किरठल गांव के पंकज व गोलू को क्लीन चिट मिल गई है। मुकदमे से उनके नाम निकाले जाएंगे। वहीं किशनपुर बराल के पिता-पुत्र की नामजदगी की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed