{"_id":"5d02a72ebdec226d6d6e4854","slug":"15604549476-baghpat-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली लाल किला के माली की पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दिल्ली लाल किला के माली की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली के लाल किला में माली का काम करने वाले व्यक्ति की काठा गांव में कई लोगों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। चोर-चोर के शोर के बीच मोहल्ले के कई लोग एकत्र हो गए और व्यक्ति को पकड़कर पिटाई की। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि कॉल कर उसे घर बुलाया। हत्या की साजिश रचने के लिए शोर मचाया। मृतक के भाई ने एक युवक को नामजद व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने राष्ट्र वंदना चौक पर शव रख कर जाम लगाया। एएसपी फोर्स के साथ पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के मेहरमपुर गांव निवासी बेगराज (50) पुत्र प्रेमराज लाल किला दिल्ली में एक कंपनी के माध्यम से माली का काम करता था। भाई देशराज ने बताया कि बुधवार शाम सवा छह बजे के लगभग बेगराज दिल्ली से आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन से खेकड़ा रेलवे स्टेशन पर उतरा था। उसके साथ भांजा सौरव पुत्र हरिओम निवासी टिटौड़ा थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर भी था। बेगराज के मोबाइल पर काठा गांव से किसी व्यक्ति की कॉल आई। इसके बाद वह स्टेशन से ही काठा गांव के लिए चला गया। भांजे को घर भेजा। रात में करीब साढ़े आठ बजे भांजे को बेगराज ने फोन कर बताया था कि वह सुबह घर आएगा। काठा गांव में दोस्त के पास रुक गया है। बृहस्पतिवार सुबह काठा के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह ने बेगराज की मौत की सूचना दी।
देशराज ने बताया कि उसके भाई पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर मनीष पुत्र स्वर्गीय श्रीपाल कश्यप निवासी काठा व उसके परिजन एवं पड़ोसी चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों व ईंट से पीट- पीट कर उसकी हत्या कर दी। रात्रि में डायल 100 पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने आरोपी मनीष व पांच-छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी मनीष को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को शाम के समय पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को राष्ट्र वंदना चौक पर लेकर पहुंचे और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। इससे चौराहे पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलते ही एएसपी रण विजय सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। इस दौरान पुलिस से परिजनों की नोक झोंक हुई। भाई संजय धामा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने चार घंटे तक उन्हें इधर-उधर घुमाया। बेगराज की हत्या की जानकारी तक नहीं दी। पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एएसपी ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधा घंटे बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उन्होंने कहा यदि कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को फिर से राष्ट्र वंदना चौक पर जाम लगा देंगे। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
मनीष पर थे डेढ़ लाख रुपये उधार
बागपत। मृतक के भाई संजय धामा ने बताया कि आरोपी मनीष को उसके भाई ने डेढ़ लाख रुपये उधार दे रखे थे। अब भाई रुपये वापस मांग रहा था। रुपये देने के बहाने आरोपी ने उसे घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी और गांव में शोर मचा दिया कि उनके घर में चोर घुस आया है।
परिवार में मचा कोहराम
बागपत। बेगराज की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसकी पत्नी ब्रजेश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बेटे गौरव, सौरभ और विकास है। बड़ी बेटी राखी की शादी हो चुकी है। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ लगी हुई है।
मृतक का मोबाइल खोलेगा हत्या का राज
बागपत। मृतक बेगराज की हत्या का राज मोबाइल खोलेगा। पुलिस ने मोबाइल पर किस किस नंबरों से कॉल आई, उन्हें सर्विलांस पर लगा दिया। पुलिस मोबाइल की डिटेल निकलवाने में लगी हुई है।
आरोपी ने दोहराई चोरी करने की बात
बागपत। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपी मनीष ने बताया कि वह मृतक बेगराज को नहीं जानता है। बुधवार की रात में अपनी पत्नी के साथ मकान की ऊपरी मंजिल पर सोया हुआ था। रात के समय नीचे से कुछ आवाज सुनाई दी। जब वह नीचे पहुंचा तो एक व्यक्ति से अंदर कमरे से निकलकर बाहर की तरफ भागा। उसकी पत्नी ने चोर चोर का शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। उस पर किसी के रुपये उधार नहीं है।
पुलिस जल्दी करेगी हत्या का खुलासा
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि काठा गांव में बेगराज की पिटाई के कारण मौत हुई है। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी हाथ लगी है। एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।