{"_id":"5d02a72abdec226d683fe208","slug":"15604549443-baghpat-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"टटीरी में बाइक चोर समझकर युवक को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में रेलवे फाटक पर कुछ युवकों ने एक युवक की बाइक चोर समझ कर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी पर ले गई। बाद में मारपीट करने वाले युवकों ने अपनी गलती मान ली और उनमें समझौता हो गया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की दोपहर रेलवे फाटक के पास दो बाइक खड़ी थी। बसा टीकरी गांव निवासी इदरीश ने अपनी बाइक समझकर पास में खड़ी बुढेड़ा गांव निवासी प्रवीण की बाइक में चाबी लगाकर लॉक खोलने लगा। काफी देर तक जब लॉक नहीं खुला तो प्रवीण ने समझा कि वह बाइक चोरी कर रहा है। उसने शोर मचा दिया। वहां खड़े लोगों ने इदरीश को पकड़ लिया और चोर समझ कर उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। दोनों पक्षों ने अपनी गलती मानकर समझौता कर लिया। चौकी प्रभारी शिव शंकर ने बताया कि गलती से दूसरी बाइक में चाबी लगा दी थी। जिस पर लोगों ने चोर समझ कर युवक की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।