{"_id":"5d02a63bbdec226dca5666ef","slug":"15604547054-baghpat-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनील की हत्या में पिता-पुत्र को झूठा फंसाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुनील की हत्या में पिता-पुत्र को झूठा फंसाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किशनपुर बराल गांव लिपिक सुनील की हत्या के मामले में पिता पुत्र की नामजदगी को झूठा बताकर ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन किया। एएसपी से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
किशनपुर बराल गांव के काफी संख्या में ग्रामीण बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तार पहुंचे। एएसपी रण विजय सिंह को बताया कि गांव निवासी सुनील पुत्र रणधीर का पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी पिछले 14 साल से जितेंद्र पुत्र इलवर सिंह के मकान में रह रही थी। 11 जून को सुनील व उसकी पत्नी के बीच मारपीट हुई। तख्त में सिर लगने से सुनील की मौत हो गई। मृतक के भाई धर्मेंद्र उर्फ लाला ने पत्नी ऋतु, जितेंद्र, हनी पुत्र जितेंद्र निवासी किशनपुर बराल, पंकज पुत्र प्रकाश, गोलू पुत्र नीरज निवासी किरठल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जबकि जितेंद्र और उसके बेटे का हत्या से लेनादेना नहीं है। पति पत्नी का झगड़ा हुआ था। दोनों पिता पुत्र बीच बचाव कर रहे थे। उनका कोई दोष नहीं है। उनको झूठा फंसाया। उन्होंने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि पिता पुत्र को झूठे मुकदमे मेें जेल भेजा तो धरना शुरू कर देंगे। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि हत्या में किसी को झूठा नहीं भेजा जाएगा। पुलिस गहराई से जांच कर रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर इलवर सिंह, धीर सिंह, विनीत, नरेंद्र, सुनील, राकेश, लाला, अजीत, शीशपाल, वीरेंद्र, सत्यवीर उपस्थित रहे।