{"_id":"5d015873bdec22074e014ec6","slug":"156036925820-baghpat-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवीण की हत्या में फरार बदमाश को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रवीण की हत्या में फरार बदमाश को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बावली गांव के प्रवीण की हत्या में फरार बदमाश को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई, जबकि लोगों की पिटाई से घायल दो बदमाशों का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अज्ञात बदमाशों की भी कोई पहचान नहीं हो पाई। घटना के बाद से गांव में तनाव है।
बावली गांव की पट्टी देशू निवासी प्रवीण (28) पुत्र धर्मपाल उर्फ पाले और सचिन कश्यप पुत्र सुभाष पांच जून की रात भट्ठे से मजदूरी कर घर आ रहे थे। रात्रि में नौ बजे गांव में बैंक के सामने गली में आदित्य उर्फ गोलू पुत्र हरेंद्र निवासी पट्टी कटगड़ रूस्तमपुर, सौरव उर्फ लोटी पुत्र हरपाल निवासी पट्टी गोपी बावली, हवा सिंह पुत्र प्रहलाद निवासी पट्टी मोहलू व दो अज्ञात युवक हवाई फायरिंग कर रहे थे। प्रवीण व सचिन ने उन्हें फायरिंग करने से मना तो बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी। इसमें प्रवीण की मौत हो गई थी जबकि सचिन गोली लगने से घायल हो गया था। गुस्साए लोगों ने बदमाशों को घेर लिया था। आरोपी हवा सिंह व दो अन्य बदमाश फायर करते हुए भाग निकले थे, लेकिन लोगों ने आदित्य उर्फ गोलू व सौरव को पकड़ कर पत्थरों से पिटाई की थी। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया था। दोनों बदमाशों को पुलिस की गाड़ी से खींचकर ले जाने की कोशिश की थी। मृतक प्रवीण के पिता धर्मपाल ने आदित्य उर्फ गोलू, सौरव, हवा सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं पुलिस जीप के चालक एम्पिल ने पुलिस फोर्स पर पथराव व गाड़ी में तोड़फोड़ करने वाले 10-15 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा कराया। पुलिस फरार हवा सिंह को गिरफ्तार नहीं कर पाई। घायल दोनों बदमाशों का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अज्ञात बदमाशों की भी अभी तक कोई पहचान नहीं हुुई। घटना के बाद से गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने बताया कि फरार बदमाश की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। अज्ञात दोनों बदमाशों की भी पहचान कराई जा रही है। घायल दोनों बदमाशों का मेरठ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद दोनों बदमाशों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।