फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बहन से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर भाई पर हमला

बहन से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर भाई पर हमला

Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
बहन से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर भाई पर हमला
खेकड़ा (बागपत)। कोतवाली क्षेत्र में तीन युवकों ने घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ितों ने शोर मचा दिया। बचाव में आए भाई को युवकों ने दबोच लिया और उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित परिवार ने प्रकरण की थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती बुधवार को परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर पड़ोस के ही तीन युवक घर में घुस आए। बदनीयती से उसे अंदर कमरे में खींचकर ले गए। तीनों युवकों ने जबरन उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। तभी युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया। शोर सुनकर उसका भाई आ पहुंचा। जब युवती के भाई ने तीनों युवकों द्वारा बहन के साथ अश्लीलता करने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लोहे का सरिया मारकर व वहां पर पड़ी कोल्ड ड्रिंक्स की खाली बोतल से हमला बोलकर उसका सिर फोड़कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। पीड़ित भाई बहन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर देकर घायल बहन भाई का सीएचसी में ले जाकर इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि पीड़ित की तहरीर मिल गयी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बागपत में कक्षा चार की छात्रा को खींचा था
बागपत। दो दिन पहले बागपत में कक्षा चार की छात्रा को खींचकर छेड़छाड़ की थी। लोगों ने आरोपी को पीटा। आए दिन बेटियों के साथ घटनाएं सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की सक्रियता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिए एंटी रोमियो स्वायड को अलर्ट करने के आदेश
बागपत। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश के सभी डीएम और जिलाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने एंटी रोमियो स्कवायड को अलर्ट करने के आदेश जारी किए हैं। सीएम ने मीटिंग में कहा कि महिलाओं और बेटियों से छेड़छाड़ की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed