फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मेरठ रोड पर पशु पैठ बंद कराई

पुलिस ने मेरठ रोड पर पशु पैठ बंद कराई

Tue, 11 Jun 2019 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मेरठ रोड पर पशु पैठ बंद कराई
बागपत। शहर में मेरठ रोड पर अवैध रूप से लगाई गई पशु पैठ को पुलिस ने बंद कराया। पशु लेकर आए व्यापारियों को वापस लौटना पड़ा। पुलिस पशु पैठ लगाने वाले को चिन्हित करने में लगी हुई है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर में मेरठ रोड पर शनिवार को पशु पैठ लगाने की अनुमति है, लेकिन कुछ लोगों ने सोमवार को अवैध रूप से पशु पैठ लगवा दी। व्यापारी अपने अपने पशु लेकर पैठ में पहुंचे। इससे मेरठ-बागपत मार्ग एवं चमरावत-बागपत मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश फोर्स के साथ पहुंचे और सख्ती कर पशु पैठ को बंद कराया। पशु लेकर आए व्यापारियों को वापस लौटना पड़ा। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवैध रूप से पशु पैठ नहीं लगने दी जाएगी। पशु पैठ लगवाने वाले लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार के दिन पशु पैठ लगाने की अनुमति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed