फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   केतीपुरा में रुपये के लेन-देन में युवक पर हमला

केतीपुरा में रुपये के लेन-देन में युवक पर हमला

Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
केतीपुरा में रुपये के लेन-देन में युवक पर हमला
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले में भैंस के रुपये के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद में चार लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से फायर किया। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। पुलिस को देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस को मौके से खोखा बरामद हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला केतीपुरा बागपत निवासी शादाब पुत्र नवाब ने बताया कि उसने मोहल्ले के एक व्यक्ति को भैंस बेची । भैंस के रुपये के लेन-देन को लेकर उसका विवाद चल रहा है। रविवार की रात में चार लोगों ने उस पर लाठी डंडों से हमला बोला। इसमें वह घायल हो गया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर भी किया, लेकिन गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर हमलावर भाग निकले। पुलिस को घटना स्थल से खोखा बरामद हुआ। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने चार लोगों को नामजद कराते हुए तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed