{"_id":"5cfeae08bdec22071212ee5d","slug":"156019456012-baraut-news53","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय दुपहिया वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने बिनौली रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग के नजदीक वाहन चेकिंग के दौरान रविवार की रात में पुलिस ने अंतर राज्यीय दुपहिया वाहन गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो बाइक भी मिली है जो चोरी की है। पुलिस उनसे पूछताछ करने में जुटी है।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को सूचना मिली की कि बिनौली की ओर से बाइक पर दुपहिया वाहन गिरोह के दो बदमाश आ रहे हैं। इस सूचना पर उन्होंने एसआई पंकज कुमार को पुलिस बल के साथ बिनौली रोड़ पर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास चेकिंग करने को कहा। इसी दौरान दोनों बदमाश आते दिखाई दिए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों में सुनील पुत्र इंद्रपाल गांव बाघू बागपत, अंकित पुत्र ओमप्रकाश निवासी पलड़ी थाना दोघट के रहने वाले बताए गए हैं।
पूछताछ के दौरान उन्होंने कुछ दिन पहले बिनौली और नोएडा से चोरी की गई दो बाइक बरामद कराई और उन्होंने कई घटनाओं का खुलासा किया और अपने सदस्यों के नाम भी पुलिस को बताए। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है और भी चोरी के दुपहिया वाहन बरामद हो सकते हैं।
विज्ञापन
दूसरी तरफ पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान कोताना रोड पर स्थित पूर्वी यमन नहर के पास से सागर उर्फ टीटी पुत्र पवन ढ़िकाना को एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंटियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत पुलिस ने रविवार की रात में कल्लू पुत्र तेजपाल और प्रवीण पुत्र लहरी निवासी ढ़िकाना को भी गिरफ्तार किया।