फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
बागपत। एसपी दफ्तर में फरियादियों की भीड़ लगी रही। पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। एसपी ने निष्पक्ष जांच कर कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

भीम आर्मी के जिला महासचिव संजय सिंह के नेतृत्व में चौहल्दा गांव के लोगों ने एसपी दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि छह जून को विकास पुत्र रमेश नहर पर घूमने जा रहा था। रास्ते में पाबला गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हो गई । वह घर आ गया । कुछ देर बाद आरोपी आठ-दस युवकों हाथों में तमंचे, लाठी-डंडे लेकर चौहल्दा गांव की दलित बस्ती में आए। जाति सूचक शब्द कहे। उन्होंने विकास पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गई। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नौ जून की रात्रि में भी आरोपियों ने दलित बस्ती में हवाई फायरिंग की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी कार्यालय के बाहर महिलाओं व पुलिस कर्मियों की नोंक झोंक भी हुई। प्रदर्शन में श्याम सिंह, प्रवेश, नरेंद्र, अशोक, पप्पू, पुष्पेंद्र, राहुल, लाडो, केला, पूनम, सुमेश, कमलेश, बबली आदि रहे।
विज्ञापन

मीतली गांव निवासी संजय ने एसपी को बताया कि छह जून को उसके भाई प्रवीण के साथ रॉयल दरबार होटल पर मारपीट की गई । उसने होटल संचालक समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। उसने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं पीड़ित को सुरक्षा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed