फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसपी के आदेश पर 15 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई

एसपी के आदेश पर 15 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई

Thu, 30 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
एसपी के आदेश पर 15 दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई
बागपत। शहर में मेरठ रोड पर दुकानों में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 15 दिन बाद एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की। मेरठ रोड स्थित सुपर मार्केट में 14 मई की रात में आमिर खान और नईम निवासी मोहल्ला मुगलपुरा बागपत की दो दुकानों के ताले तोड़कर चोर करीब चार लाख रुपये की कीमत का सामान चुराकर ले गए । ताहिर मलिक की दुकान में चोरी का प्रयास किया । उन्होंने उसी दिन कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को पीड़ित दुकानदारों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय से शिकायत की । एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित दुकानदार आमिर खान की रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed