{"_id":"5ceee240bdec22076d206275","slug":"155915940816-baghpat-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के कर्ज के दबाव में जहर खाकर किसान ने की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक के कर्ज के दबाव में जहर खाकर किसान ने की आत्महत्या
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में किसान ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। बैंक का कर्ज अदा नहीं होना आत्महत्या का कारण बताया जा रहा है। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
टीकरी निवासी जय कुमार (50) पुत्र राजपाल ने मंगलवार की रात में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। किसान की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार की सुबह किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी अमरेश ने बताया कि उसके पति ने ओबीसी बैंक शाखा बरनावा से एक लाख रुपये और किसान सेवा सहकारी समिति दोघट से 50 हजार रुपये का ऋण ले रखा था। उसके पास पांच बीघा जमीन थी। आमदनी का कोई जरिया नहीं होने के कारण वह कर्ज अदा नहीं कर पा रहा था। कई दिन से एक ही बात दोहराता रहता था कि कर्ज वापस करने का दबाव आ रहा है। उसके पास अभी जमा करने के लिए रकम नहीं है। उसकी मौत से बेटा गौरव व बेटी आकांक्षी का भी रो-रोकर बुरा हाल था। परिवार के संजीव राठी ने किसान की मौत के संबंध में थाने पर तहरीर दी। इस संबंध में तहसीलदार बड़ौत प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।