फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट व लूट के आरोपियों का शांतिभंग में किया चालान

मारपीट व लूट के आरोपियों का शांतिभंग में किया चालान

Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
मारपीट व लूट के आरोपियों का शांतिभंग में किया चालान
बागपत। मवी कलां मिनी टोल के पास खरबूजा व्यापारियों से मारपीट कर हजारों रुपये छीनकर ले जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित खरबूजा व्यापारियों ने एसपी से मुलाकात कर पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन

मवीकलां गांव निवासी सुनील, कपिल, कल्लू व दीपक ने एसपी को बताया कि वे खरबूजे का व्यापार करते हैं। 26 मई की देर शाम वे दिल्ली की लाल मंडी में खरबूजे बेचकर बस से गांव आ रहे थे। खरबूजे के व्यापार को लेकर गांव के ही कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने फोन कर कुछ साथियों को झगड़े की जानकारी दे दी थी। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक्सप्रेस-वे के मवीकलां मिनी टोल के पास आरोपियों ने चारों खरबूजा व्यापारियों को बस से उतारकर पीटा था। आरोप है कि उनसे 90 हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए थे। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। आरोपी शाहरुख, इमरान, रोजुद्दीन, साहिल का शांतिभंग में चालान कर दिया। पुलिस ने सही कार्रवाई नहीं की। उन्होंने एसपी से मारपीट व लूट की धारा में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed