{"_id":"5ceee063bdec2207786ba43f","slug":"155915893117-kahkra-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने पड़ोसी पर लगाया शादी मे बाधा डालने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने पड़ोसी पर लगाया शादी मे बाधा डालने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बुधवार की दोपहर करीब ग्यारह बजे अपने पिता के संग खेकड़ा कोतवाली में पहुंची। वहां उसने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी तहरीर में कहा कि उसका एक पड़ोसी युवक आए दिन उसके फोन पर फोन कर अश्लील बातें करता है। और बातें करने से मना करने पर वह उसे बदनाम करने व उसकी शादी न होने देने के बारे में कहता है। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी देता है। इससे वह और उसका परिवार दहशत में है। युवती ने दहशत के चलते घर से निकलना भी बंद कर दिया है। पीड़ित परिवार ने कोतवाली प्रभारी से युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराने की मांग की। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि मामले की जांच कराकर उक्त युवक के खिलाफ दोषी पाये जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।