फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला

विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला

Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
विशेष समुदाय के लोगों ने घर में घुसकर हमला बोला
बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड से सटे विजयनगर में मंगलवार की रात में पानी की टंकी के विवाद को लेकर दूसरे समुदाय के सात-आठ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। इसमें दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सागर पुत्र रामनरेश बड़ौली रोड विजयनगर में रहते हैं। उनकी गली में सरकारी पानी की टंकी लगी हुई है। वह किसी असामाजिक तत्व ने तोड़ दी तो मोहल्ले में रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने सागर के परिजनों पर टंकी तोड़ने का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर सागर, उसकी बहन नेहा, मां सहेंद्री पर लोहे की छड़ों, लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। मामला दो समुदाय का होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। वे लोग कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। घायलों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में रामनरेश ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बुधवार को हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शास्त्री व नितिन जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोश जताया। पुलिस ने शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर नितिन जैन, नितिन गोस्वामी, अंकित बड़ौली, मुदित, कपिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed