फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हेवा में किसान की गोली मारकर हत्या

हेवा में किसान की गोली मारकर हत्या

Mon, 27 May 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
हेवा में किसान की गोली मारकर हत्या
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

हेवा गांव में शनिवार की रात खेत में फसल की रखवाली करने गए किसान की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसके सिर में सटा कर गोली मारी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के नजदीकी पर ही शक जताया जा रहा है।
हेवा गांव निवासी 40 वर्षीय अजीत पुत्र इंद्रपाल खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। पत्नी ऊषा के अनुसार वह शनिवार की रात साढ़े नौ बजे खेत में आवारा पशुओं से फसलों की रखवाली करने गया था। रास्ते में किसी ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में तमंचे से सटाकर गोली मारी गई थी। गोली की आवाज सुनने के बाद खेतों में मौजूद किसानों ने बाइक पर सवार होकर दो युवकों को भागते देखा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। मृतक की पत्नी ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि संदिग्ध लोगों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस के शक की सुई मृतक के नजदीकी पर ही घूम रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के परिवार में मचा कोहराम
छपरौली। किसान की मौत से परिवार की महिलाओं में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी ऊषा का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। बड़ी बेटी निशा की शादी हो चुकी है। उससे छोटी बेटी गुड्डन व सबसे छोटा बेटा विक्की है। मृतक के घर पर लोगों की भीड़ लगी हुर्ई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की जताई जा रही आशंका
छपरौली। हेवा में किसान की हत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिले है, जिन पर जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या में किसी नजदीकी का ही हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed