फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को भेजा जेल

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को भेजा जेल

Mon, 27 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों को भेजा जेल
बागपत।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पुलिस की गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। पुलिस बड़ौत में शोरूम में लूटपाट व विक्रम सिंह की हत्या में शामिल रहे अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस ने कई सबूत जुटाए है। अफसर शीघ्र चौंकाने वाले खुलासा करने का दावा कर रहे हैं।

बड़ौत में 30 अप्रैल की रात में करीब नौ बजे हैवल्स शोरूम में पांच बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लेकर पांच लाख रुपये, लाइसेंसी राइफल, जेवरात लूट ले गए थे। लूट का विरोध करने पर कर्मचारी विक्रम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। शोरूम मालिक प्रशांत ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। वहीं मृतक के परिजनों ने शोरूम मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाकर शोरूम मालिक समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को दोघट पुलिस ने मुठभेड़ में अंकुर उर्फ रीठा, अंकित उर्फ परम, प्रदीप पुत्र अनंग पाल निवासी मुंडभर थाना भौंरा कलां जनपद मुजफ्फरनगर, हिमांशु सहरावत पुत्र सतेंद्र कुमार निवासी गढ़ी शेखावत थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर, कार्तिक शर्मा उर्फ परशुराम पुत्र सतेंद्र निवासी बिटावदा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गोली लगने से अंकुर उर्फ रीठा व हिमांशु सहरावत घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पकड़े गए बदमाशों ने शोरूम में लूट व कर्मचारी की हत्या करना स्वीकार किया। लूटी गई नगदी, लाइसेंसी राइफल, जेवरात, भारी मात्रा में शस्त्र बरामद हुए । एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी राम कुमार व एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसपी दफ्तर में घटना का खुलासा किया। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि घटना में कई लोगों के नाम प्रकाश में आए है। उनकी तलाश की जा रही है। शीघ्र ही चौंकाने वाला खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed