फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गांव कूड़ी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान घायल

गांव कूड़ी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान घायल

Mon, 27 May 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव कूड़ी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से किसान घायल
छपरौली (बागपत)। कूड़ी गांव में रविवार की सुबह खेत में कार्य करने जा रहा किसान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया। किसान ने अज्ञात युवक पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

कूड़ी गांव निवासी 60 वर्षीय जयवीर पुत्र फेरू खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह रविवार की सुबह पांच बजे के लगभग खेत में कार्य करने जा रहा था। रास्ते में वह संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी। किसान ने अज्ञात युवक पर गोली मारने की आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर किया। थानाध्यक्ष बचन सिंह सिरोह ने बताया कि किसान के पैर में चोट का निशान है। गोली लगने की अभी कोई पुष्टि नहीं है। उसका मेडिकल कराया है। रिपोर्ट आने के बाद पता चले सकेगा कि घायल गोली का है या कुछ ओर है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है। अभी तक थाने में कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed