फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला सचिव से मारपीट और छेड़छाड़ से ब्लाक में तनाव

महिला सचिव से मारपीट और छेड़छाड़ से ब्लाक में तनाव

Mon, 27 May 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला सचिव से मारपीट और छेड़छाड़ से ब्लाक में तनाव
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय में तैनात एक महिला सचिव ने ब्लाक मुख्यालय में ही तैनात दो सचिवों पर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में महिला सचिव ने थाने में दो सचिवों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। इससे ब्लाक मुख्यालय में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मामला बढ़ता देखकर ब्लाक प्रमुख और बीडीओ मामला सुलझाने में जुटे हैं।
थाने में दी तहरीर में महिला सचिव ने बताया कि वह बड़ौत ब्लाक मुख्यालय में तैनात है। कुछ दिन पूर्व वह किसी काम से ब्लाक मुख्यालय में गई। इस दौरान ब्लाक मुख्यालय में तैनात दो अन्य सचिव भी वहीं पर थे। काम पूरा कर जब वहां से लौटने लगी तो एक सचिव ने किसी काम से ब्लाक परिसर में बने क्वार्टर में बुलाया। जैसे ही मैने वहां पर जाकर काम पूछा तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। मैने विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। आरोप लगाया कि दोनों सचिवों ने छेड़छाड़ भी की। इस मामले में महिला सचिव ने कोतवाली में दो सचिवों पर तमाम आरोप लगा उनके खिलाफ नामजद तहरीर भी दी। इससे ब्लाक मुख्यालय पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन

महिला सचिव का मामला बढ़ता देखकर और ब्लाक की छवि खराब होती देखकर ब्लाक प्रमुख और बीडीओ ने मामले मेें हस्तक्षेप किया। उनके हस्तक्षेप से महिला सचिव ने थाने से तहरीर तो वापस ले ली, लेकिन अभी भी वह उनके खिलाफ कार्रवाई की जिद पर अड़ी है। फिलहाल ब्लाक प्रमुख और बीडीओ मामले को निपटाने में जुटे हैं। वहीं पूरे ब्लाक मुख्यालय में यह विषय चर्चा का बना हुआ है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना था कि महिला सचिव ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी। फिलहाल सचिव ने अपनी तहरीर ले ली है। बीडीओ राहुल वर्मा ने कहा मारपीट व छेड़छाड़ का जैसा कोई मामला नहीं है। महिला सचिव और पुरुष सचिवों के बीच कुछ कहासुनी हुई। दोनों के बीच समझौते की बात चल रही है। फिलहाल सब कुछ सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed