{"_id":"5ce45861bdec22073964f752","slug":"15584687572-kahkra-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर को दबोचकर धुना, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शहर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। शहर से बाइक चोर आए दिन बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी बिजेंद्र बाजार में पुलिस चौकी के समीप फलो का ठेला लगाता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे शहर के बाजार में उसकी बाइक ठेले के समीप में खड़ी थी। फल विक्रेता फल बेचने में लगा था। इसी दौरान वहां पर एक बाइक चोर पहुंचा और चोर ने बाइक का लोक खोल लिया और बाइक को चोरी कर ले जाने लगा। तभी पड़ोसी ठेले वाले की नजर चोर पर पड़ गई। उसने शोर मचा दिया। लोगों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी और बाइक कब्जे में ले ली। पुलिस को सूचना देकर लोगों ने बाइक चोर को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस युवक से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।