फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशुओं को कटान के लिए ले जा रहें कैंटरों को पकड़ा

पशुओं को कटान के लिए ले जा रहें कैंटरों को पकड़ा

Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
पशुओं को कटान के लिए ले जा रहें कैंटरों को पकड़ा
बड़ौत (बागपत)। शामली से दो कैंटरों में अंधाधुंध भैंस और कटरे कटान के लिए डासना जनपद गाजियाबाद ले जाते समय बावली रोड़ पर पशु पैंठ के पास स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने दो कैंटरों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों कैंटर में 50 पशु ले जाए जा रहे थे, जो पशु क्रूरता अधिनियम का मामला बनता है, जबकि इन कैंटरों में तीन से चार पशुओं को ही ले जाया जा सकता है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 6 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि एक कैंटर का चालक भाग निकला। इस संबंध में कोतवाली में मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी, सह संयोजक संदीप बड़ौली को लोगों ने सूचना दी कि शामली की ओर से दो आयशर कैंटर आ रहे हैं और इनमें अत्यधिक पशुओं को ऊपर-नीचे ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है। उनमें खून टपक रहा है। इस पर वे मंच के कार्यकर्ताओं के साथ पशु पैंठ के पास पहुंचे और कैंटरों को रोक लिया और इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह, एसएसआई धर्मेंद्र सिद्धू पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। कैंटर यूपी 17 एटी 7006 में 26 भैंसें और कटरे भरे थे। इसका चालक फरार हो गया, जबकि पशु व्यापारी आसिफ पुत्र यामीन, शहजाद पुत्र यासीन, अशरफ पुत्र साजिद सभी मेरठ निवासियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान शामली की ओर से ही आयशर कैंटर यूपी 14 डीटी 8115 को उन्होंने पकड़ा। उसमें 24 पशु लादकर लाये जा रहे थे। इस कैंटर से भूरा पुत्र बहार निवासी हापुड़, चालक खालिद पुत्र सिराजुदीन हापुड़, जुबैर पुत्र मोहम्मद उमर निवासी हापुड़ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पशुओं को पशु पैंठ में बांधकर चारा पानी आदि दिया जा रहा है। इस संबंध में स्वदेशी जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मनु तिवारी ने पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने कैंटरों को सीज कर दिया। इस अवसर पर सिद्धार्थ स्वामी, सचिन वत्स, बंटी प्रमुख, दीपक बामनौली, वरुण, सन्नी, संदीप बड़ौली, विकास खोखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधाधुंध पशुओं को भरना नियमों के खिलाफ
बड़ौत। कैंटर व अन्य वाहनों में परिवहन नियमों के अनुसार तीन से चार पशुओं को ही ले जाया जा सकता है। लेकिन पशु कटान करने वाले लोग अंधाधुंध पशुओं को इन गाड़ियों में भरकर ले जा रहे हैं, लेकिन परिवहन विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। इसे लेकर स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने अधिकारियों से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


12 पशु गंभीर रूप से घायल
बड़ौत। कैंटर में लदे पशुओं में 12 पशु गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें काफी प्रयासों के बाद कैंटरों से नीचे उतारा गया। पुलिस ने पशु चिकित्साधिकारी को इसकी सूचना दी है। पशु चिकित्सक से घायल पशुओं का इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed