बागपत। गौरीपुर मोड़ पर रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। हाईवे पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है।
निवाड़ा गांव निवासी इसरार, कासिम व लधवाड़ी गांव निवासी इसरार मंगलवार को बड़ौत से बस में सवार होकर बागपत आ रहे थे। रास्ते में बस में किराए को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बस में मारपीट हुई। लधवाड़ी निवासी इसरार ने फोन कर कई युवकों को गौरीपुर मोड़ पर बुला लिया। गौरीपुर मोड़ पर बस से उतरते ही दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। लोगों की भीड़ लग गई। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मारपीट कर वीडियो वायरल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के युवक नशे में थे। रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।