{"_id":"5ce45753bdec22078d32fb80","slug":"155846848716-baraut-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नई मंडी में सोमवार देर शाम एक कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ करने व तमंचे से हवाई फायर कर संचालक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि अन्य फरार है।
विज्ञापन
नवीन मंडी में कमलदीप जिंदल और अमित चौहान का जिंदल क्लासेज संस्थान के नाम से कोचिंग सेंटर है। सोमवार की शाम बाइकों पर सात-आठ युवकों ने कोचिंग सेंटर पर घुसकर तोड़फोड़ कर दी थी और वहां मौजूद छात्राओं से छेड़छाड़ की कोशिश की थी। संस्था के संचालक कमलदीप जिंदल व अमित चौहान ने जब हमलावरों का विरोध किया तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग निकले थे। उन्होंने आठ लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी गौरव निवासी मलकपुर को गिरफ्तार किया है। शेष आरोपियों से गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।