{"_id":"5ccde910bdec22070d458c34","slug":"151556998416-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की स्कूटी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिवक्ता की स्कूटी चोरी कर ले गए अज्ञात चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
शहर के मुन्ना एंकलेव से चोर अधिवक्ता की स्कूटी चुराकर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में दो चोर कैद हो गए हैं। पीड़ित ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों का पता लगाने में जुटी है।
मुन्ना एंकलेव बागपत निवासी अधिवक्ता आदीश जैन ने बताया कि शुक्रवार को घर के बाहर स्कूटी खड़ी थी। दोपहर ढाई बजे के लगभग दो चोर स्कूटी चुराकर ले गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों चोर स्कूटी ले जाते हुए कैद हो गए। अधिवक्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस फुटेज की मदद से स्कूटी चोरों का पता लगाने में जुटी है। उल्लेखनीय है कि शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। आए दिन घरों के बाहर खड़ी बाइकों को अज्ञात चोर चोरी कर ले जाते है। पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि वाहन चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगी है।