फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मिनी बस के चालक से मारपीट, तहरीर दी

मिनी बस के चालक से मारपीट, तहरीर दी

Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मिनी बस के चालक से मारपीट, तहरीर दी
मिनी बस के चालक से मारपीट, तहरीर दी
विज्ञापन

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां गांव में मिनी बस न रोकने पर युवक ने चालक की पिटाई कर घायल कर दिया। शामली निवासी उमेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शामली से लोनी मोड़ तक मिनी बस चलाता है। रविवार सुबह 10 बजे लोनी से बस लेकर शामली जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर मवीकलां गांव में यात्री अधिक होने के कारण बस नहीं रोक पाया। थोड़ा आगे चलकर बस से यात्रियों को उतारने लगा तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें वह घायल हो गया। उसने बस दौड़ा दी। बागपत राष्ट्रवंदना चौक पर बस रोक दी और मारपीट करने वाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। चालक ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। एसआई करनवीर ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed