बड़ौत (बागपत)। बड़का रोड पर एक मकान मेें घुसकर एक युवक ने छह वर्षीय बच्ची से दुराचार करने की कोशिश की। विरोध करने पर बच्ची के भाई को फांसी लगाकर मारने का प्रयास किया। इस संबंध में बच्ची की मां ने कोतवाली पर तहरीर दी।
बड़का रोड की रहने वाली महिला नगर मेें ही काम करने गई जबकि उसका पति भी काम पर गया था। घर पर उसकी छह वर्षीय बच्ची व उसका बेटा था। तभी पड़ोसी युवक घर में घुसा और बच्ची के साथ दुराचार का प्रयास किया। जब बेटे ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। जब बच्ची ने भी विरोध किया तो उसे घायल कर दिया। उनकी मां ने कोतवाली पर तहरीर दी, पुलिस ने जांच शुरू कर दी।