फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीओ खेकड़ा करेंगे रिश्वत लेने और धमकी देने की जांच

सीओ खेकड़ा करेंगे रिश्वत लेने और धमकी देने की जांच

Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सीओ खेकड़ा करेंगे रिश्वत लेने और धमकी देने की जांच
बागपत। रिश्वत मांगने और गाली गलौज प्रकरण की जांच सीओ खेकड़ा को सौंपी गई है। एएसपी ने पांच दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मतानतनगर गांव निवासी सूरज कोचिंग कर 13 नवंबर को बाइक से चाचा के साथ घर वापस लौट रहा था। आरोप है कि पुरा गांव के पास दरोगा गंगा सिंह ने वाहन चेकिंग के दौरान उससे 500 रुपये की रिश्वत ले ली। छात्र ने दरोगा की मोबाइल से वीडियो बनाई। छात्र का आरोप है कि वीडियो का दरोगा को पता चलने पर उसने छात्र के साथ गाली गलौच की और कैरियर खराब करने की धमकी दी थी। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दरोगा गंगा सिंह को निलंबित कर दिया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की जांच सीओ खेकड़ा आरपी सिंह को सौंपी गई है। सीओ पीड़ित छात्र के बयान दर्ज करेंगे। सीओ को पांच दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed