फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भागोट में गोली मारकर युवक की हत्या

भागोट में गोली मारकर युवक की हत्या

Mon, 01 Oct 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
भागोट में गोली मारकर युवक की हत्या
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

भागोट गांव के ढिकौली-बंथला पर खाली पड़ी दुकान में 30 वर्षीय युवक का गोली लगा शव मिला। युवक के चेहरे और सिर में तीन गोलियां लगी हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया।
भागोट गांव में ढिकौली-बंथला मार्ग पर राज कुमार ने अपने खेत में दुकानें बना रखी है। अब दुकानें खाली पड़ी हुई है। भवन भी जर्जर हाल में है। रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग राज कुमार खेत में गया। उसे खाली दुकान में युवक का शव पड़ा मिला। उसने धोली प्याऊ पुलिस चौकी पर मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव की तलाशी ली, लेकिन कुछ नहीं मिला। मृतक युवक की उम्र 30 वर्ष के लगभग बताई। उसके चेहरे व सिर में तीन गोलियां लगी है। शव अकड़ा पड़ा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है 25-30 घंटे पहले शव को यहां लाकर डाला है। वह नीले कलर की शर्ट व जींस पहने है। पुलिस ने शव का शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले में पुलिस ने चांदीनगर थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सूचना पर एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि युवक की दूसरी जगह गोली मारकर हत्या की और शव को यहां खाली दुकानों में डाल दिया। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई। जनपद के सभी थानों के साथ-साथ गाजियाबाद पुलिस को शव मिलने की जानकारी दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कितनी गोली लगी हुई है, इसके बारे में पता चलेगा। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजियाबाद का हो सकता है मृतक
चांदीनगर (बागपत)। मृतक युवक गाजियाबाद जनपद का हो सकता है। बागपत जिले के किसी थाने में 30 वर्षीय युवक के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। इससे साफ है कि युवक दूसरे जनपद का रहने वाला है। उसकी हत्या भी दूसरे स्थान पर की गई है, क्योंकि जहां पर शव मिला है, वहां पर खून नहीं मिला।

मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, खुल गया केस
चांदीनगर। रटौल-घिटौरा मार्ग पर ईख के खेत में 15 सितंबर को एक युवक का शव मिला। उसका भी शिनाख्त नहीं हुई। इस मामले का पुलिस ने जीजा-साले को गिरफ्तार कर खुलासा तो कर दिया, लेकिन मृतक युवक का घर कहां पर इसका आज तक पता नहीं चला।


जिले में ठिकाने लगाए जा रहे हैं शव
बागपत। जिले में अज्ञात शव को ठिकाने लगाया जा रहा है। पुलिस शिनाख्त न होने पर घटनाओं का भी खुलासा नहीं कर पाती। बागपत कोतवाली क्षेत्र में आठ माह में पांच लोगों की हत्या कर शव को फेंका है, लेकिन आज तक एक भी घटना का खुलासा नहीं हुआ। कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव जलाया। कलक्ट्रेट की ज्ञान वाटिका में व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका। हाईवे पर स्थित क्रिस्तु ज्योति स्कूल के पास व्यक्ति की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका। सूजरा हाल्ट पर युवक की गर्दन रेत कर हत्या कर शव को रेलवे लाइन के पास डाला। पुलिस के अनुसार आज तक एक भी शव की पहचान नहीं हुई। इससे लगता है कि अपराधी दूसरे जिलों में हत्या कर शव को बागपत में फेंक कर भाग जाते हैं। एसपी ने बताया कि जिले में अज्ञात शवों की जब तक पहचान नहीं होगी, तब तक पुलिस घटना का खुलासा नहीं कर सकती। शवों के बारे में पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed