फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ससुराल वालों ने गला दबाकर विवाहिता को मार डाला

ससुराल वालों ने गला दबाकर विवाहिता को मार डाला

Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
ससुराल वालों ने गला दबाकर विवाहिता को मार डाला
रमाला (बागपत)।
विज्ञापन

सूप गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक महिला के भाई ने थाने पर पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
मुजफ्फरनगर जनपद के मिंडकाली गांव निवासी ऋषिपाल ने अपनी बेटी ममतेश की शादी चार साल पहले सूप गांव निवासी जोगेंद्र पुत्र मांगेराम की साथ की। भाई अशोक ने बताया शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया । अब ममतेश के एक बेटा भी है। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे । अब उनसे दो लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। 12 दिन पहले ससुराल वालों ने ममतेश के साथ मारपीट कर दी । सामाजिक तौर पर समझौता हो गया, लेकिन वह नहीं माने। उन्होंने दहेज को लेकर फिर से ममतेश पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तीन दिन पहले विवाहिता की मां सरोज ससुराल गई , तो उन्होंने उसके साथ भी गाली गलौच की और उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया ।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम ससुर मांगेराम ने फोन पर जानकारी दी कि ममतेश की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। मायके वाले सूप गांव पहुंचे, तो वे अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि उन्हें कुछ शक हुआ। जब शव को देखा तो उसके गले पर निशान मिले। उन्होंने ससुर से पूछा तो वह उन्हें भ्रमित करने लगा। परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई अशोक ने थाने में पति जोगेंद्र, ससुर मांगेराम, सास सोना को नामजद कराकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ की जा ही है। एसपी जयप्रकाश ने बताया मामले की जांच की जा रही है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिपं का चुनाव लड़ चुके हैं ससुर
बागपत। मृतक महिला के ससुर मांगेराम ने नवंबर 2015 में जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ा था। भाई अशोक ने बताया कि चुनाव लड़ने के लिए ससुर ने उनसे 50 हजार रुपये लिए थे। वह चुनाव हार गए थे। इसके बाद उसके ऊपर कर्ज हो गया। कर्ज चुकाने के लिए भी उसने कई बार रुपये की मांग की।

मायके वालों को किया गुमराह
बागपत। मृतक महिला के भाई अशोक ने बताया कि आरोपी ससुर ने उन्हें गुमराह करने के लिए कई बहाने बनाए। पहले बताया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। जब सख्ती से पूछा तो बताया कि उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की। जिससे उन्हें विश्वास हो गया था कि ममतेश की हत्या की।

छोटी बहन की शादी है अगले माह
बागपत। पोस्टमार्टम हाउस पर आए मृतक महिला के भाई अशोक, मामा सोमपाल, तेजपा और बबलू ने बताया कि उसकी छोटी बहन की अगले माह शादी है। बहन की शादी को लेकर वह काफी खुश थी। उसकी मौत से पूरा परिवार दुखी है। मां और बहनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश
बागपत। ससुराल वाले ममतेश की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। यदि उसने आत्महत्या की तो उसके शव को फांसी से क्यों उतारा गया। परिजनों के आने से पहले ही अंतिम संस्कार की तैयारी भी कर ली। परिजन भी ससुर द्वारा बताई कहानी को ही सच मान बैठे। अर्थी तैयार थी, मृतका के मामा ने अपनी चादर से उसके गले पर लगे पाउडर को पोंछा तो सच अपने आप ही सबके सामने आ गया। उसके गले पर निशान बने हैं। शरीर पर भी चोटों के निशान हैं। इससे लग रहा है कि पहले उसकी पिटाई की और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed