{"_id":"5ad4f8ee4f1c1b66098b4f11","slug":"151523906798-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठे पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के धौली प्याऊ के पास स्थित ईंट भट्ठे पर युवती से छेड़छाड़ को लेकर मजदूरों में संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव हुआ और लाठी-डंडे चले। एक पक्ष ने किसी तरह भट्ठे से भागकर अपनी जान बचाई। झगड़े में एक पक्ष के तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पीड़ित जब थाने पर शिकायत करने के जाने लगे तो उन्हें थाने नहीं जाने दिया। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत कर मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की।
निरपुड़ा गांव निवासी शमशाद ने बताया कि चांदीनगर थाना क्षेत्र के पास धौली प्याऊ के पास स्थित ईंट भट्ठे पर वह परिवार सहित मजदूरी करता है। इसी भट्ठे पर मुजफ्फरनगर जनपद के हबीबपुर गांव निवासी उसके साले का परिवार भी मजदूरी करता है। सोमवार को सुबह चार बजे के लगभग उसके साले की पत्नी व बेटी जंगल में शौच के लिए गए थे। इसी दौरान भट्ठे पर मजदूरी करने वाले तीन युवकों ने युवती को ईख के खेत में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर युवती को मारपीट कर घायल कर लिया। युवती के शोर मचाने पर आरोपी युवक भाग निकले। इस मामले को लेकर भट्ठे पर हंगामा हो गया। मजदूरों की भीड़ लग गई। इस घटना के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा और लाठी-डंडे चले। इस झगड़े में शमशाद पक्ष के तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। उन्होंने किसी तरह भट्ठे से भागकर जान बचाई। शमशाद ने बताया कि इमरान (6), नसीम (12) और वकील (8) बच्चे भट्ठे पर ही रह गए हैं। उन्हें भट्ठे से लाया जाएगा। जब पीड़ित चांदीनगर थाने में शिकायत करने के लिए चले तो उन्हें थाने नहीं जाने दिया। पीड़ितों ने बागपत पहुंचकर एसपी से मामले की शिकायत की। एसपी ने चांदीनगर थाना पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में शमशाद ने तीन युवकों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी । पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।