फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पवन हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिली धमकी

पवन हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिली धमकी

Fri, 13 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
पवन हत्याकांड में पीड़ित परिवार को मिली धमकी
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र के सलावतपुर खेड़ी गांव के पवन हत्याकांड में फरार आरोपी अब परिजनों को हत्या की धमकी दे रहा है। पुलिस दस माह बीत जाने के बाद भी उसे पकड़ नहीं पाई है। परिजनों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

सलावतपुर खेड़ी गांव निवासी बैनाम सिंह उर्फ राजा पुत्र हरेंद्र सिंह ने एसपी को बताया कि नौ जुलाई 2017 को प्रधान अमरदीप के परिवार पर एक दर्जन लोगों ने गोलियां बरसा दी थी, जिसमें पवन की मौत हो गई थी जबकि दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने विवेचना में चार आरोपियों को क्लीन चिट दे दी थी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में फरार विशाल पुत्र मनोज 10 माह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस ने उसके घर की कुर्की भी कराई है। अब आरोपी बार-बार परिवार को फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार ने एसपी से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed