फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बिलोचपुरा गांव में दलदल में धंस कर ऊंट की मौत

बिलोचपुरा गांव में दलदल में धंस कर ऊंट की मौत

Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
बिलोचपुरा गांव में दलदल में धंस कर ऊंट की मौत
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली थाना क्षेत्र के बिलोचपुरा गांव में तालाब में बनी दलदल में धंसे ने से ऊंट की मौत हो गई। इससे पूर्व भी यहां पर एक घोड़े की मौत हो चुकी है। दलदल से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन

बिलोचपुरा निवासी लाला पुत्र हनीस ऊंट बग्गी से भूसा ढोने का कार्य करता है और अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। आजीविका का यही मात्र एक साधन है। बृहस्पतिवार की सुबह गांव में तालाब के किनारे उसका ऊंट घूम रहा था। इसी दौरान तालाब में बनी दलदल में ऊंट फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालने की काफी कोशिश की, लेकिन नीचे धंसता ही चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही तालाब की खुदाई कराई । काफी पुरानी मिट्टी और कीचड़ की वजह से यहां दलदल हो गई। इसमें की कुछ दिन पहले ही अतीक पुत्र हनीफ के घोड़े की दलदल में धंस कर मौत हो गई । तालाब में बनी दलदल से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई । गांव में ऐलान किया कि कोई भी पशु चराने के लिए तालाब के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed