फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धार्मिक स्थल की दीवार पर अपशब्द लिखे, कार पलटी

धार्मिक स्थल की दीवार पर अपशब्द लिखे, कार पलटी

Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
धार्मिक स्थल की दीवार पर अपशब्द लिखे, कार पलटी
दोघट (बागपत)। बुधवार की रात में दाहा गांव के कुरैशियान मोहल्ले में हुड़दंगियों ने हुड़दंग मचाया। एक धार्मिक स्थल की दीवार पर कालिख पोत कर अपशब्द लिख दिए और पास में खड़ी कार को पलट दिया। बृहस्पतिवार की सुबह सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में दो युवकों को नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। इसको लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी है।
विज्ञापन

होली पर जगह-जगह हुड़दंग शुरू हो गया है। दाहा गांव में बुधवार की रात में युवकों ने जमकर हुड़दंग मचाया। कुरैशियान मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर कालिक पोत दी और अपशब्द लिखे। मोहल्ले में खड़ी नवाब कुरैशी की कार पलट दी। इस घटना की बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले के लोगों की जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश व्याप्त हो गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मोहल्ले के नवाब कुरैशी ने बताया कि बुधवार की रात में 10-15 युवकों मोहल्ले में इधर-उधर घूम रहे थे। उन्होंने ही इस घटना को अंजाम दिया। उसने दो युवकों को पहचान लिया । इस संबंध में नवाब ने दो युवकों को नामजद सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed