{"_id":"5a3418f74f1c1bb6678c21aa","slug":"151513363703-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाला गिरोह पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाला गिरोह पकड़ा
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर का सामान चुराने वाला गिरोह पकड़ा
बागपत/खेकड़ा। खेकड़ा पुलिस ने रटौल के तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का खुलासा कर दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ट्रांसफार्मर से सामान चोरी करते थे। इसके अलावा मकानों और दुकानों से भी चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने उनके पास से ट्रांसफार्मरों से चोरी किया गया सामान के अलावा बैट्री, इनवर्टर और करीब आठ कुंतल विद्युत लाइन का तार, तीन तमंचे बरामद किए है।
एसपी जय प्रकाश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रटौल गांव निवासी नदीम, आरिफ और फरमोद है। आरोपियों ने बताया कि वे बिजली के तार और ट्रांसफार्मर से क्वाइल, तार आदि चोरी करते थे। घरों और दुकानों में भी चोरी कर लेते थे। आरोपियों ने अपने छह साथियों के सहयोग से छह दिसंबर की रात शरफाबाद गांव के जंगल से दो ट्रांसफार्मरों से क्वाइल चोरी की थी। इसी दिन रटौल से ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी किए गए। 11 दिसंबर को मुबारिकपुर के जंगल से कई खंभों के बिजली तार चोरी किए। 10 दिसंबर को बालैनी में पुरा मार्ग पर स्थित एक दुकान से कई बैट्री चोरी की। दो दिसंबर की रात रटौल से ट्रांसफार्मर के सामान चोरी किया। 29 नवंबर को रटौल की साधन सहकारी समिति के दफ्तर से इनवर्टर, बैट्री और लैपटॉप चोरी किया। 24 नवंबर को खेकड़ा तहसील की कृषि विज्ञान प्रयोगशाला से गैस सिलेंडर, एक इनवर्टर, दो बैट्री और 630 रुपये चोरी किए। 10 अक्तूबर को खेकड़ा पाठशाला के पास दुकान से टायर चोरी किया जबकि 17 अगस्त को मुबारिकपुर के जंगल से खंभों के 5300 मीटर तार चोरी किया। इसके अलावा 5 जून को भी मुबारिकपुर के जंगल से करीब पांच हजार मीटर विद्युत लाइन का तार चोरी किया था। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा, दो-दो कारतूस के अलावा चोरी की गई ट्रांसफार्मरों की क्वायल के नौ बंडल, पांच बैट्री, दो टायर, एक इंवर्टर और करीब आठ कुंतल तार बरामद हुआ है। पुलिस के मुतबिक नदीम उर्फ लेंटर गैंग लीडर है। उस पर विभिन्न धाराओं के 15 मुकदमें दर्ज है। गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। इसके अलावा आरिफ और फरमोद पर 12-12 मुकदमें दर्ज है।
---------
सुल्तानपुर हटाना से चोरी
किए ट्रांसफार्मर के उपकरण
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव से भी चोरों ने ट्रांसफार्मर से उपकरण चोरी कर लिए। पता चलने पर ग्रामीणों ने उर्जा निगम के अफसरों को जानकारी दी। बाद में इसकी पुलिस से शिकायत की गई। इससे सैकड़ो घरों की विद्युत आपूर्ति बंद हो रही है। उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अफसरों से दूसरे ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की है।