फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पालिकाकर्मियों ने बोला हमला, एक घायल

पालिकाकर्मियों ने बोला हमला, एक घायल

Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पालिकाकर्मियों ने बोला हमला, एक घायल
बागपत। पुराना कस्बा के सुभाष गेट के पास दूरसंचार कंपनी की लाइन बिछाने के लिए जमीन खुदाई को लेकर नगर पालिका कर्मचारी और कंपनी के कर्मचारी आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी का एक कर्मचारी घायल हुआ है। आरोपियों में पालिका का लिपिक भी शामिल है।
विज्ञापन

पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार ने बताया पुराने कस्बे में सुभाष गेट के पास एक दूरसंचार कंपनी के लोग बगैर अनुमति के लाइन बिछाने के लिए मशीन से जमीन की खुदाई कर रहे थे। इससे पानी सप्लाई के पाइप भी टूट गए थे और पानी दूषित हो गया । जानकारी मिलने पर पालिका कर्मचारियों को मौके पर भेजा। आरोपियों ने मना करने के बाद जमीन खुदाई का काम बंद नहीं किया । इसे लेकर विवाद हो गया । उनकी तहरीर पर छह-सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। उधर कंपनी के ठेकेदार जितेंद्र राणा निवासी मेरठ ने पुलिस को बताया कि पालिका के कर्मचारियों ने उसकी लेबर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इसमें युवक संजय चोटिल हो गया। उसकी तहरीर पर पालिका के लिपिक महेश शर्मा के अलावा राजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed