फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में बनाया बंधक, थाने में कहा बेटी की जहां मर्जी वहीं करेंगे शादी

घर में बनाया बंधक, थाने में कहा बेटी की जहां मर्जी वहीं करेंगे शादी

Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
घर में बनाया बंधक, थाने में कहा बेटी की जहां मर्जी वहीं करेंगे शादी
बागपत। अपनी पसंद के युवक से शादी करने की तैयारी की जानकारी मिलते ही कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में एक युवती को उसकी मां ने ही कमरे में बंधक बना लिया। पीड़ित ने डीजीपी को मोबाइल से फोन करके शिकायत की। उनके आदेश पर कस्बा चौकी पुलिस ने मकान के कमरे से युवती को बंधक मुक्त कराया। पुलिस युवती के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। हालांकि थाने पहुंचते ही मां ने बेटी की मर्जी से शादी कराने की बात कही है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को बताया उसका रमाला क्षेत्र के सूप गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। जो दुबई में नौकरी करता है। वह अपनी शादी उसी युवक के साथ करना चाहती है। परिजन इसके लिए सहमत नहीं है, उसकी दूसरी जगह शादी करने की तैयारी कर रहे है। जो उसको पसंद नहीं है। इस कारण उसकी माता ने मंगलवार को उसको कमरे में बंद कर दिया। उसने अपने फोन ने डीजीपी को कॉल की। पुलिस महानिरीक्षक ने फोन करके बागपत के अफसरों को लड़की को बंधक मुक्त कराने के आदेश दिए। कस्बा चौकी पुलिस तुरंत मकान में पहुंची और कमरे से उसको बंधक मुक्त कराया। चौकी इंचार्ज सुशील कुमार ने कहा लड़की को कमरे से निकाल लिया गया है। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे। उधर आरोपी महिला ने कहा उसकी बेटी घर से अपनी मर्जी से चली जाती है। उसको ऐसे जाने से मना किया । लड़की ने खुद ही दरवाजे बंद कर कुंडी लगा ली थी। जिस युवक से उसकी बेटी शादी करने की बात कह रही है कि वह युवक उसका दूर के रिश्ते में मामा लगता है।
विज्ञापन


बेटी के कोतवाली पहुंचते ही
मां हुई शादी करने को तैयार
बागपत। युवती को कमरे से निकलाकर महिला पुलिसकर्मी कोतवाली लेकर पहुंची। उसके पीछे-पीछे ही उसकी मां भी पहुंच गई। उसने कोतवाली में सभी के सामने कहा वह अपनी मर्जी से शादी करेंगी। यह सुनकर उसकी मां भी उसके अनुसार शादी करने के लिए तैयार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह बाद बागपत लौटेगा युवती का प्रेमी
बागपत। युवती के प्रेमी को पुलिस वालों ने फोन करके जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक युवक ने कहा वह शादी करने के लिए लड़की से तैयार है, लेकिन उसे दुबई से आने में करीब एक माह का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed