{"_id":"5a14840b4f1c1bc45b8b7927","slug":"151511293963-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कर युवती ने रचाई शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्म परिवर्तन कर युवती ने रचाई शादी
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डौला गांव की एक युवती ने धर्म परिवर्तन कर गांव के ही एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया। उसने अपने परिजनों पर हत्या करने की आशंका जताई और एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपी परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
युवती ने एसपी को दिए ज्ञापन में बताया कि उसका पड़ोस के ही दूसरे समुदाय के युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका उसके परिजनों को पता चल गया । परिजनों ने उसकी प्रेमी से मिलने पर रोक लगा दी । इसके बाद भी वह अपने प्रेमी से मिलती रही। दोनों 20 दिन पहले अपने घर से चले गए थे। उसने धर्म परिवर्तन कर शादी कर ली । दोनों एक साथ रह रहे हैं। उसके परिजन उसको नाबालिग बताकर उसके पति पर अपहरण करने का आरोप लगा रहे हैं। जो गलत है। आरोपी परिजन दोनों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे काफी भयभीत है। उसने एसपी से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी जय प्रकाश ने सिंघावली अहीर पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।