फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देवर ने भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश

देवर ने भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश

Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
देवर ने भाभी से की दुष्कर्म की कोशिश
बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके देवर ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2015 में चंडीगढ़ के युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले कुछ समय से एक लाख रुपये और गाड़ी की मांग कर रहे थे। देवर उस पर गलत नजर रखता है। एक दिन देवर ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने पति को बताया तो ससुरालियों ने गला दबाकर उसे मारने का प्रयास किया। उसकी तहरीर पर आरोपी पति गगनदीप, ससुर जयप्रकाश, सास मुकेश और देवर सन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसके अलावा बड़ौत क्षेत्र की एक महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया था। उसके पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं ससुरालियों ने उसको मारने का प्रयास किया। उसकी तहरीर पर आरोपी फुरकान, वहिदा, मेहरबान, इरफान, यामीन समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed