फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईवे पर बस में नौंवी के छात्र ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़

हाईवे पर बस में नौंवी के छात्र ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़

Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
हाईवे पर बस में नौंवी के छात्र ने महिला दारोगा से की छेड़छाड़
बागपत। जनपद में खाकी वर्दी में महिला पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। छात्र ने बस में सवार महिला दरोगा के साथ छेड़छाड़ की। यात्रियों ने आरोपी छात्र को पकड़कर धुना और पुलिस को सौंपा। आरोपी नौंवी का छात्र है। पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर आरोपी छात्र को थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को यूपी पुलिस की एक महिला दारोगा बस में सवार होकर बागपत होते हुए गाजियाबाद जा रही थी। काठा गांव के पास पहुंचते ही बस में सवार छात्र ने महिला दारोगा के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दरोगा के मना करने के बाद भी आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आया, दोबारा छेड़छाड़ करने पर दरोगा ने विरोध कर शोर मचा दिया। बस में सवार यात्रियों ने आरोपी किशोर की जमकर धुनाई कर दी। बाद में खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी को सौंप दिया। महिला दरोगा भी गाजियाबाद चली गई। उसने इस संबंध में पुलिस को लिखित में कोई शिकायत नहीं की। पुलिस ने आरोपी छात्र के साथ पूछताछ की तो उसने बताया वह नौवीं का छात्र है। बस में ज्यादा भीड़ होने के कारण उसका हाथ महिला दरोगा के लग गया था। खेकड़ा पुलिस भी आरोपी छात्र पर मेहरबान हो गई। पुलिस ने बगैर कार्रवाई किए ही आरोपी को थाने से ही छोड़ दिया। थाना एसएसआई मोहम्मद कामिल ने कहा इस संबंध में महिला दरोगा ने लिखित में कोई शिकायत नहीं दी, इसलिए आरोपी छात्र को छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed