फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गौरीपुर प्रधान समेत 61 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गौरीपुर प्रधान समेत 61 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गौरीपुर प्रधान समेत 61 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गौरीपुर के प्रधान समेत 61 लोगों पर केसदर्ज
विज्ञापन

बागपत। हादसे में महिला की मौत के बाद हाईवे जाम कर लोगों से मारपीट करने और पुलिस विरोधी नारे लगाने पर ग्राम गौरीपुर जवाहर नगर के प्रधान श्योचंद और उसके समर्थक फंस गए हैं। इस मामले में उनको नामजद कर पुलिस ने 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी कैमरे में कैद है। पुलिस ने उनकी पहचान करनी शुरू कर दी है।
गौरीपुर जवाहर नगर गांव की महिला बबली बुधवार शाम पशुओं का गोबर कूड़ी पर डालने के लिए गांव के बाहर जा रही थी। गौरीपुर-बहालगढ़ मार्ग पर गौरीपुर मोड़ के पास ट्रक ने बबली को कुचल दिया था। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। गुस्साए लोगों ने चालक और हेल्पर को मौके पर ही पकड़कर कमरे में बंद कर धुनाई कर दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको बंधक मुक्त कराया था। लोगों ने हाईवे जाम कर दिया था। पुलिस को शव नहीं उठाने दिया था। एसडीएम विवेक कुमार यादव के आश्वासन पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद जाम खुला था।
विज्ञापन

इस मामले में जाम लगाने वाले बुरी तरह से फंस गए हैं। पुलिस ने मार्ग पर जाम लगाकर लोगों से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस विरोधी नारे लगाने का आरोप लगाकर गौरीपुर गांव के प्रधान श्योचंद समेत 61 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कैमरे में कैद हुए जाम लगाने वालों की पुलिस ने पहचान करनी शुरू कर दी है। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू ने कहा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed