फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत में छिपता था विपुल खूनी, पुलिस को गिनाए टारगेट

बागपत में छिपता था विपुल खूनी, पुलिस को गिनाए टारगेट

Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत में छिपता था विपुल खूनी, पुलिस को गिनाए टारगेट
बागपत में छिपता था विपुल खूनी, पुलिस को गिनाए टारगेट
विज्ञापन

बागपत। दूसरे जनपदों में अपराध करने के बाद 50 हजार रुपये का इनामी विपुल खूनी बागपत में आकर छिप जाता था। यहां की पुलिस को उसको कई बार लोकेशन मिली। पिछले कई दिन से बड़ौत क्षेत्र में ही घूम रहा था। पुलिस ने दबिश भी दी, लेकिन उसको पकड़ने में सफलता नहीं मिली।
शामली के भभीसा निवासी विपुल खूनी शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में लगातार वारदात को अंजाम दे रहा था। शासन से उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित हो गया था। कई जनपदों की पुलिस और एसटीएफ उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी। कई बार पुलिस को उसकी बड़ौत क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। शामली पुलिस ने दबिश देकर उसके कई रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद भी उसने बागपत आना बंद नहीं किया। विपुल बड़ौत क्षेत्र में ही छिपा था। बागपत पुलिस ने भी कई बार दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा। शामली पुलिस ने शुक्रवार रात में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों की माने तो शामली पुलिस ने बड़ौत में ही उसकी घेराबंदी कर दी थी। विपुल पुलिस से बचकर शामली की ओर भागा, पुलिस ने पीछा कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने अपने टारगेट गिनाए। उसने पुलिस को बड़ौत क्षेत्र में अपने ठिकाने बताए। सीओ श्वेताभ पांडेय ने कहा अपराधी विपुल की बड़ौत क्षेत्र में कई बार लोकेशन मिली, दबिश भी दी, लेकिन पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed