{"_id":"593461914f1c1b47248b458f","slug":"14966050859-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा में ईंट भट्ठे पर पथराव, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काठा में ईंट भट्ठे पर पथराव, एक घायल
Updated Mon, 05 Jun 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव में ईंट भट्ठे पर मामूली विवाद पर एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों से हमला किया। बाद में पथराव किया। इसमें व्यक्ति लहूलुहान हो गया। पीड़ित ने घटना की पुलिस से शिकायत की है।
मवी कलां गांव निवासी मेहंदी हसन काठा गांव के भट्ठे पर मजदूरी करता है। उसी भट्ठे पर काम करने वाले काठा गांव के एक व्यक्ति से मामूली बात पर कहासुनी हो गई। बाद में आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज कर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वह घायल हो गया। बाद में आरोपियों ने पथराव किया। शोर शराबा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने किसी तरह उसकी जान बचाई। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। उसने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाल ने कहा तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
इसके अलावा पुराना कस्बा में रुपये के लेनदेन को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हुई। इससे वहां हंगामा हो गया। जिम्मेदार लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया।