फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बच्चे को अगवा करने की कोशिश, विरोध करने पर मां को पीटा

बच्चे को अगवा करने की कोशिश, विरोध करने पर मां को पीटा

Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को अगवा करने की कोशिश, विरोध करने पर मां को पीटा
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

मोहल्ला पठानकोट में बृहस्पतिवार को दोपहर के समय घर के बाहर खेल रहे दो साल बच्चे को मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने उठाने की कोशिश की। बच्चे की मां ने विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में तहरीर दी।

मोहल्ला पठानकोट निवासी इमरान बृहस्पतिवार की दोपहर घर में नहीं था। उसकी पत्नी निशा घर में अकेली थी और दो साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवक आए और उन्होंने बच्चे को उठाने की कोशिश की। जब बच्चा रोने लगा तो उसके रोने की आवाज सुनकर जब उसकी मां निशा बच्चे के पीछे दौड़ी तो युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बाद में भीड़ को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक मौके से भाग निकले। इस संबंध में उसनेे कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस के अनुसार लेनदेन को लेकर उनकी कहासुनी हुई, बच्चों को उठाने जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed