{"_id":"5c3f8895bdec22735c0043f7","slug":"141547667605-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर फायरिंग, प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव के पास बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर पर कार सवार तीन युवकों ने पिस्टल से फायरिंग की। गोली लगने से प्रॉपर्टी डीलर बाल-बाल बच गया। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगे। पुलिस को घटना से चार-पांच खोखे बरामद हुए है। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
हापुड़ जनपद के नंगला गांव निवासी सचिन त्यागी पुत्र उमेश त्यागी बुधवार को बाइक पर अमीनगर सराय स्थित रिश्तेदारी में आया। दोपहर डेढ़ बजे वापस लौट रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पाली गांव से आगे पहुंचा तो कार में सवार तीन युवकों ने उस पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पांच-छह राउंड फायर किए। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। उसने बाइक रोक कर अपनी जान बचाई। हमलावर मारने की धमकी देकर भाग निकले। हाईवे पर दिन दहाड़े फायरिंग की घटना पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। सचिन त्यागी ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त कर्मवीर त्यागी के साथ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का काम करता है। उसके साथी कर्मवीर का तरुण और अभिषेक के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी को लेकर हमलावरों ने उस पर फायरिंग की। पीड़ित ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि घटना स्थल से पिस्टल के चार-पांच खोखे बरामद हुए हैं। प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बताया जा रहा है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।