{"_id":"5c16a985bdec225b60534ec1","slug":"141544989061-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंघावली अहीर में चोरों ने शिक्षिका का मकान खंगाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंघावली अहीर में चोरों ने शिक्षिका का मकान खंगाला
Updated Mon, 17 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)।
चोर सिंघावली अहीर गांव में शनिवार की रात में शिक्षिका के मकान के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात सहित हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। शिक्षिका के पति ने चोरी की तहरीर दी।
सिंघावली अहीर गांव निवासी उषा पत्नी श्रीचंद ने बताया कि वह गांव ही प्राथमिक विद्यालय में हेड मास्टर है। शनिवार की रात परिवार सहित कमरे में सो रही थी। रविवार की सुबह परिवार के लोग उठे तो दूसरे कमरे के ताले टूटे पड़े। सामान गायब था। रात्रि में चोरों ने मकान से दो हजार रुपये की नगदी, जेवरात सहित 90 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापसी चली गई। शिक्षिका के पति श्रीचंद ने सिंघावली अहीर थाने में तहरीर दी। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने कहा रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करती। इससे क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही है। उन्होंने पुलिस से खुलासे की मांग की। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिल गई है।