फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला

छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला

Tue, 02 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ के विरोध में परिवार पर हमला
बागपत।
विज्ञापन

बिनौली थाना क्षेत्र के धनौरा सिल्वर नगर में छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया। इसमें दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायर भी किए। पुलिस ने घायलों की तहरीर नहीं ली। उन्होंने एसपी को ज्ञापन देकर न्याय की लगाई।
धनौरा सिल्वर नगर गांव निवासी सूरज पुत्र प्रकाश ने एसपी को बताया कि 30 सितंबर की रात में साढ़े आठ बजे के लगभग उसकी भाभी घर के पीछे वाले गेट के पास बने शौचालय में शौच करने गई । इसी दौरान गांव का ही एक युवक वहां आया और भाभी से छेड़छाड़ की। मना किया तो मारने की धमकी दी। भाभी ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकले। थोड़ी देर बाद आरोपी युवक अपने पिता और भाई के साथ उनके घर पहुंचा और गाली गलौच कर परिवार पर हमला बोल दिया। । दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचे से चार-पांच फायर भी किए। इससे मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

लोगों की भीड़ को देखकर हमलावर मारने की धमकी देकर भा गए। इस हमले में सूरज, उसके भाई देवा, मोहिता और दो भाभी घायल हो गईं। सूरज को सीएचसी में भर्ती कराया। परिजन घायलों को लेकर रात्रि में ही बिनौली थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तहरीर नहीं ली। उन्होंने एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed