फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शराब से लदी बाइक पकड़ी

शराब से लदी बाइक पकड़ी

Tue, 02 Oct 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
शराब से लदी बाइक पकड़ी
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर शराब से लदी बाइक को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शराब समेत तस्कर को गिरफ्तार कर ले गई। पुलिस ने बाइक से 192 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद की। शराब तस्कर नवीन पुत्र अशोक कुमार निवासी अल्लीपुर थाना खरखौदा जनपद मेरठ के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। वहीं पुलिस ने अहेड़ा गांव में छात्रा लगाकर शराब माफिया विनोद पुत्र महावीर गुर्जर को पकड़ लिया। उसके पास से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इंटर कालेज में चोरी
बागपत। नौरोजपुर गुर्जर गांव के जनता वैदिक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि वे शनिवार को कॉलेज बंद कर घर चले गए थे। सोमवार को कॉलेज में आए तो कार्यालय के ताले टूटे थे और अंदर से सामान गायब था। चोर कॉलेज से खेल के सामान समेत हजारों का सामान चोरी कर ले गए। एक माह पहले भी स्कूल में चोरी की घटना हुई थी। जिसका आज तक खुलासा नहीं हो पाया। उन्होंने कोतवाली में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


हादसे में व्यक्ति घायल
बागपत। सोनीपत-बागपत मार्ग पर निवाड़ा पुलिस चौकी के पास दो बाइकों में की टक्कर हो गई। हादसे में नैथला गांव निवासी मांगेराम पुत्र जयचंद गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने बाइक चुराई
बागपत। फैजपुर निनाना गांव निवासी अंकुर पुत्र संतराम ने बताया कि वे मुरथल में हेयर सेलून की दुकान करता है। 18 सितंबर को वह अपने दोस्त बिट्टू के साथ बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहा था। नैथला मोड़ के पास बाइक सड़क किनारे खड़ी कर शौच करने चले गए। जब वापस आए तो बाइक गायब थी। उसने कोतवाली में बाइक चोरी की तहरीर दी।


पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
छपरौली (बागपत)। कस्बे में मस्जिद के गेट को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों की तरफ से थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि एक पक्ष के उबेर, याकूब और जमील, दूसरे पक्ष के असगर और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दोनों पक्षों में धारदार हथियार चले थे। इसमें दोनों पक्षों के 15 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed