फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जानलेवा हमले की घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

जानलेवा हमले की घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले की घटना में तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बिनौली (बागपत)। बड़ौत अमीनगर सराय मार्ग पर स्थित बड़ावद मंदिर के पास सरूरपुर गांव निवासी दो सगे भाइयों पर हुए जानलेवा हमले की घटना में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन युवकों के खिलाफ 307 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम राहुल, आकाश पुत्रगण सतेंद्र निवासी सरूरपुर अमीनगर सराय से घेवर लेकर बाइक पर सवार होकर अमीनगर सराय मार्ग से बड़ौत आ रहे थे। राहुल ने बताया कि रास्ते में उसके पास बड़ावद गांव के एक युवक का फोन आया तथा उसने बड़ावद मंदिर पर मिलने की बात कही। आरोप है कि उक्त युवक तीन चार युवकों को साथ लेकर आया था। उन्होंने आते ही गाली गलौच शुरू कर दी और दो युवकों ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। उन्होंने ईंख के खेत में छिपकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100, बिनौली व सिंघावली अहीर पुलिस व सीओ बड़ौत रामानन्द कुशवाह ने जंगलों में कई घंटे कॉम्बिंग की लेकिन हमलावरों का पता नहीं चल पाया। पीड़ित राहुल की तहरीर पर बिनौली थाना पुलिस ने निखिल पुत्र कृष्णपाल निवासी बड़ावद, अनुज लाधी पुत्र कृष्णपाल निवासी बावली व ऋतिक निवासी जिवाना गुलियान के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed